24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश से बिगड़ी शहर की व्यवस्था, नगर निगम के दावों की खुली पोल- देखें तस्वीरें

- पहली बारिश में खुली भोपाल नगर निगम की पोल - कॉलोनियों में भरा पानी, नालियां हुई जाम  

3 min read
Google source verification
 first rain in bhopal

पहली बारिश से शहर के झुग्गी झोपड़ी इलाके में जल भराव की स्थिति बनी है। शहर के कई चौराहों पर पानी निकासी नहीं हो पा रहा है। ऐसे में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए नगर निगम भोपाल द्वारा जोन क्रमांक 13 और19 में आपदा प्रबंधन एवं नियंत्रण कार्यालय बनाया गया है।

 first rain in bhopal

राजधानी के बाणगंगा नाले की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस नाले में हर वर्ष बारिश के दौरान हादसे होते हैं, हर बार नगर निगम इसे सुधरवाने के दावें करता है। स्थिति ये है कि भोपाल में हुई पहली बारिश में बाणगंगा नाला उफान पर है नाला जाम हो चुका है। नाले के किनारों पर कचडों का ढेर लगता जा रहा। लेकिन लापरवाह नगर निगम अमला इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

 first rain in bhopal

ये भोपाल का चौकसे नगर है। तस्वीर में घरों के सामने जलभराव की स्थिति बनी है। नगर निगम ने यहां बारिश के पहले नाली की कोई व्यवस्था नहीं की। अब स्थिति ये है कि यहां आस-पास के क्षेत्र का पानी भी जमा होने लगा है। पहली बारिश में पानी निकासी के लिए रहवासी स्वयं जुटे हैं।

 first rain in bhopal

भोपाल के सूर्य चिल्ड्रन अकेडमी के सामने की ये रोड़ अभी हाल में बनाई गई है। पहली बारिश में रोड़ पूरी तरह से खराब हो गया है। रहवासियों ने जलभराव और रोड़ धंसने की शिकायत रोहित नगर फेस 1, जोन 13 के कंट्रोल रूम की है।

 first rain in bhopal

रंभानगर का नाले की स्थिति खराब है। नाला पूरी तरह से कचड़ों के ढेर से पटता जा रहा है। हालात ये है कि पानी निकासी के लिए अब तक नाले की सफाई नहीं हुई। पहली बारिश में रंभानगर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

 first rain in bhopal

सेफिया कॉलेज नाला पहली बारिश में जाम हो गया। 24 घंटे से जलभराव की स्थिति बनी हुई है लेकिन नगर निगम अमला अभी तक यहां नहीं पहुंचा। निगम बरसात के पहले शहर व्यवस्था को लेकर कई दावें करता है लेकिन स्थिति जस की तस बनी रहती है।

 first rain in bhopal

रायसेन रोड ग्राम कोलुआ खुर्द के पास पुलिया धस गई यातायात अभी भी चल रहा है। लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। करीब 3 महीनों से यहां पुलिया निर्माण का काम चल रहा लेकिन पहली बरसात तक अभी पुलिया का निर्माण नहीं हुआ। यहां कभी भी हादसा हो सकता है।